समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएगी कलश यात्रा :- रंजना डीपेंद्र साहू
प्रदेश स्तरीय कलश वंदन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व विधायक सहित धमतरी जिले के भाजपा पदाधिकारी

धमतरी। राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘समरसता संकल्प अभियानÓ के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन वितरण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कलश यात्रा वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी एवं मंचस्थ संतों का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने इस विषय पर कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एक सूत्र में जोडऩे की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का व्यापक जनआंदोलन है। कार्यक्रम में धमतरी जिले से रंजना साहू के अलावा कलश लेने पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला महामंत्री राकेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, अकबर मरकाम, विजय यदू, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धनेश बंजारे, मोहन पुजारी, जिला भाजपा मंत्री हेमंत चंद्राकर, शुभम यदु, पुरण घृतलहरे, सुनील गायकवाड़ पहुंचे।