पांच सूत्रीय को लेकर पटवारियों ने दिया धरना, राजस्व संबंधित कार्य हुए प्रभावित

धमतरी । राजस्व पटवारी संघ के नेतृत्व में जिले के पटवारी आंदोलनरत है। लंबित मांगो को लेकर सोमवार को गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके तहत पदोन्नति व वेतन विसंगति, वर्षाकाल में नक्शा बटांकन कार्य स्थगित करने, ग्रामीण क्षेत्र में आबादी सर्वेक्षण क्रियान्वयन में होने वाले व्यय का भुगतान, कार्यालय आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रभावी लागू न करने सहित अन्य मांगो को लेकर हल्ला बोला गया।पटवारियों के धरने में बैठने से राजस्व सहित अन्य जाति व पट्टा सर्वे सहित अन्य कार्य प्रभावित हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वासूदेव भोई, सचिव विकास साहू, सुरेन्द्र ध्रुव, प्रकाश साहू, राजेश चंद्राकर, संगीता साहू, हिरेन्द्र सिन्हा, विनोद पटेल, किशोर कश्यप, पन्नालाल ठाकुर, दीपक नेताम, खोवाराम साहू, डोमन प्रकाश बंजारे, हेमंत चंद्राकर, नवीन चंद्राकर, विवेक जैन, लोकेश गंजीर, अर्चना तिर्की, बबीता साहू, जीवराखन कश्यप, रमेश लहरे, वेदप्रकाश साहू, हरीश ध्रुव सहित अन्य मौजूद थे।

