Uncategorized

पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के आंगनबाड़ी में हुआ पोषण माह अन्तर्गत विविध आयोजन

पार्षद कुशल लोढ़ा सहित गणमान्य नागरिक व वार्डवासी रहे उपस्थित


धमतरी। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के अंतर्गत आंगनबाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर विविध सेवाभावी आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हो रहा है जिसके तहत वार्ड के आंगनबाड़ी में भी आंगन मिलन कार्यक्रम हुआ। आयोजन में अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा, आंगनबाड़ी सेवक संजू साहू प्रथम पूर्व मेयर अर्चना चौबे एवं रेशमा शेख और वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्न प्रासन संस्कार के साथ ही खानपान एवं बच्चों की शारीरिक मानसिक विकास पर जोर दिया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा रंगोली चित्रकला भाषण का कार्यक्रम भी हुआ। अच्छे कार्यों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं जागरूक महिलाओं का सम्मान किया गया। बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!