Uncategorized

ग्राम डोंडकी में नवरात्रि के द्वितीय दिवस हरिकीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर रामू रोहरा भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश

धमतरी। ग्राम डोंडकी में शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम एवं हरिकीर्तन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा ने की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में माता रानी की आराधना की तथा हरिकीर्तन के माध्यम से धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि हमारी आस्था, शक्ति और सनातन संस्कृति का प्रतीक है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती प्रियंका सिन्हा ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, आत्मविश्वास और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देने वाला उत्सव है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप हमें साहस, संयम, सेवा और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं में दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष हितेश सिन्हा, नारायण सिन्हा,मोहन सिन्हा, चन्द्रहास सिन्हा,अग्नू राम सिन्हा,सुरेश सिन्हा,प्रदीप सिन्हा,राजीव सिन्हा,ऋषभ सिन्हा,खेमिन सिन्हा,मोहन बघेल,अजय देवांगन ,भोला साहू,गोलू निषाद एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!