Uncategorized

धमतरी में सब्जी मंडी निर्माण के लिए 10 करोड़ की स्वीकृति:सभापति कौशिल्या देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

धमतरी। शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुरानी कृषि उपज मंडी में सब्जी मंडी निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सौगात के लिए नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सभापति श्रीमती देवांगन ने कहा कि सब्जी मंडी निर्माण से धमतरी में सब्जी कारोबार को व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा। व्यापारियों को एक ही स्थान पर व्यवसाय करने की सुविधा मिलेगी, वहीं किसानों को अपनी उपज के क्रय-विक्रय के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर सब्जी का कारोबार होने से यातायात और बाजार व्यवस्था प्रभावित होती है। मंडी निर्माण से व्यापारिक गतिविधियों को एक स्थान पर व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी, जिससे यातायात सुगम होगा और आम नागरिकों को भी खरीदारी में सुविधा मिलेगी।
सभापति ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरों के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सब्जी मंडी निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति धमतरी के व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति पुनः आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!