Uncategorized
कुरुद मे दीपावली मिलन समारोह का आयोजन नपा अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने दी पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें

कुरूद नगर के मंगल भवन में नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर द्वारा नगरवासियों के लिए दीपावली मिलन समारोह मे सम्मिलित होकर दीवाली की मिठाई खिलाकर समस्त नगरवासियों का अभिवादन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति, वन्देमातरम परिवार कुरूद ने कहा कि 25 वर्षो से चली आ रही यह दीवाली मिलन की यह परंपरा हम सभी समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए नगरवासियों का स्नेह स्वरूप आशीर्वाद है.दीपावली 2026 यह महापर्व का उत्सव आप समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए मंगलमय हो ऐसे भगवान श्रीराम चन्द्र जी, माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करते है.
