Uncategorized

मोदे एवं रानी गांव में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बतौर अतिथि शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा

सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी परंपरा, संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं- श्री छाबड़ा

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सिहावा क्षेत्र के ग्राम मोदे एवं रानी में ग्रामवासियों द्वारा भव्य राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।ग्राम मोदे में में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा शामिल हुए। साथ ही जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद सदस्य क्षमता साहू, रानीगांव सरपंच कुशलाल चतुर, लीलाधर साहू एवं मोदे सरपंच श्रीमती कालिंद्री कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता में ग्रामवासियों द्वारा छत्तीसगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों की बड़ी-बड़ी डांस टीमों को आमंत्रित किया गया था। बाहर से आए प्रतिभागियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अपनी कला का जौहर दिखाकर ग्रामवासियों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर बीबीसी क्लब मोदे के युवा साथियों द्वारा गांव में अपनी सेवाएं दे रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मंच पर सम्मान किया गया। युवाओं की इस पहल की अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था, उसी घटना की स्मृति में हम गोवर्धन पूजा का पर्व मनाते हैं। इसी प्रकार प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह अपने गांव और नगर के लोगों के सुख-दुख एवं संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहे।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी परंपरा, संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। जनप्रतिनिधियों को भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग अपने पारंपरिक त्योहारों को उमंग, उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!