Uncategorized

क्रिकेट पूरे विश्व मे लोकप्रिय खेल है – तारिणी

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। ग्राम बोरझरा में यूके इलेवन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सभापति जिला पंचायत धमतरी तारिणी नीलम चन्द्राकर थीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में क्रिकेट पूरे विश्व मे लोकप्रिय खेल है। आज खेल के मध्यम से मैदान मे अनुशासन में रहकर युवा साथियो ने अपनी कैरियर बनाकर अपनी जरूरत पुरी कर रहे है। खेल के मैदान में हर खिलाड़ी के अंदर सिर्फ और सिर्फ खेल की भावना होनी चाहिए क्योंकि हार और जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। खेल से ही मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास का होना संभव है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। कार्यक्रम में महेंद्र साहु सरपंच मनोज साहू विवेक साहु बसंत साहु भुषण साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!