Uncategorized

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची कुरुद विधानसभा, विधायक अजय चन्द्राकर के नेतृत्व में हुआ जगह-जगह भव्य स्वागत

युवा मोर्चा के विशाल रैली के साथ यात्रा पहुंची उपमंडी परिसर, नेताओं ने किया विशाल आमसभा को संबोधित

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। जो कि आज धमतरी जिले में प्रवेश की। सबसे पहले कुरुद विधानसभा में परिवर्तन यात्रा पहुंची। यात्रा कुरुद विधानसभा में पाटन होते हुए सिलघट पुल से सुपेला सेमरा बी होते हुए भखारा नगर में रोड शो करते हुए उपमंडी भखारा परिसर पहुंची जहां विशाल जनसभा आयोजित हुई। बरसते पानी में परिवर्तन यात्रा पहुंची जिसमें कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। ज्ञात हो कि कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में युवा मोर्चा द्वारा विशाल रैली व रोड शो करते हुए भखारा के उपमंडी परिसर में परिवर्तन यात्रा को लाया गया जहां सभी 237 बूथो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। रास्ते भर परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।

इस दौरान भाजपाईयो ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा को धोखेबाज निक्कमी व असफल बताते हुए उखाड़ फेंकने के नारे लगाए। यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, विधायक शिवरतन शर्मा सहित वरिष्ठ भाजपाई व भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं व नागरिकों को अभिनंदन स्वीकार किया गया। इस दौरान निरंजन सिन्हा, परिवर्तन यात्रा कुरुद विधानसभा प्रभारी भानू चन्द्राकर, ज्योति चन्द्राकर, आनंद यदु, मालक राम साहू, पुष्पेन्द्र साहू, रामगोपाल देवांगन, दयाराम साहू, पुष्पलता देवांगन, हरख जैन, पंकज सिन्हा, भूपेन्द्र चन्द्राकर, आदर्श चन्द्राकर, भारतीय पंचायन, सत्यप्रकाश सिन्हा, आशु चन्द्रवंशी, अनुराग चन्द्राकर, भीमदेव साहू आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!