Uncategorized

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस

धमतरी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी धमतरी की जानिब से 28 सितंबर से जामा मस्जिद में तकरीर व दिगर प्रोग्राम हो रहे है। 9 अक्टूबर रविवार बाद नमाज फजर जामा मस्जिद में कुरआन ख्वानी और मु-ए-मुबारक शरीफ का गुस्ल व जियारत की गई। इस मौके पर उत्साह, उमंग एवं परंपरागत ढंग से जुलूसे मोहम्मदिया निकाला गया। सुबह 10 बजे भव्य जुलूस ईदगाह मैदान रत्नाबांधा चौक से निकाली गई। जो शहर भ्रमण करते हुए ईदगाह से म्युनिस्पल स्कूल चौक, रिसाईपारा, बनियापारा, कचहरी चौक, सदर बाजार जामा मस्जिद, गोलबाजार, मकई चौक, रत्नाबांधा चौक होते हुए वापस ईदगाह मैदान पहुंचेगा। जहां पर परचम कुशाई ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई।

सलातो सलाम व दुआ हुई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी आम दावत कमेटी के जेरे एहतेमाम मर्दों एवं बच्चों के लिए जैनब पैलेस में और महिलाओं के लिए यतीमखाना उस्मानिया आमापारा वार्ड में आम दावत का इंतेजाम किया गया था। जोहर की नमाज मस्जिद हनफिया में दोपहर 3.15 बजे, मस्जिद गरीब नवाज रिसाईपारा में 3.15 बजे, मदीना मस्जिद नवागांव में 3.15 बजे, जामा मस्जिद में 3.30 बजे नमाज अदा की गई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाजजनों ने एकदूसरों के गले लगकर बधाई दी।
पूर्व विधायक होरा ने दी बधाई


जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व मुस्लिम समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान ईदगाह मैदान में जुलूस सम्पन्न हुआ। जहां पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम समाजजनों से गले मिलकर पर्व की बधाई दी और सबके खैरियत व खुशहाली की दुआ मांगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!