Uncategorized

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल भखारा में हुआ अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपुजन, मिली लाखो की सौगात

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम स्कूल भखारा में अतिरिक्त कमरा निर्माण का भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों, एवं नगरवासियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना पश्चात सम्पन्न हुआ। चर्चा के दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमति संतोषी निषाद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा की बहुप्रतिक्षित मांग क़ो पूरा कऱ भवन निर्माण हेतु 46.54 लाख और 7.63 लाख की राशि स्वीकृति भखारा स्कूल के लिये एक बड़ी सौगात है, जिससे नगरवासीयों में हर्ष व्यापत है। उक्त कार्यक्रम में न. प अध्यक्ष पुष्पलता रामगोपाल देवांगन,पार्षद संतोषी निषाद, डॉ.मोहन हरदेल, तोरण साहू,पूर्व न.प उपाध्यक्ष अनिरुद्ध साहू,पूर्व न. प अध्यक्ष विनोद साहू, अविनाश गौर, किशुन निर्मलकर, एनसिंग साहू,दिनेश यादव, प्रवीण कोसरे, ठेकेदार पूरन साहू, पार्षद चुड़ामनी साहू, नेकराम बंधु, अब्दुल गफ्फुर, संस्था प्रमुख राजकुमार गंजीर एवं समस्त शाला विकास समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!