Uncategorized

अब गांव गांव में धर्म का स्वागत में राम राम, अधर्म को विदाई का राम राम- पँ राजेश शर्मा

रामधुनी में पहुँचे पं. राजेश शर्मा , मोखा के राम भक्तों का आयोजन

धमतरी से लगे हुए गांव मोखा में रामभक्तों ने रामधुनी का आयोजन किया, जहाँ बड़ी संख्या में गांव के महिला पुरूष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए, सभी ने मनमोहक संगीत के साथ राम भजन का सुख और आनंद लिया।रामधुनी में धमतरी कर समाजसेवी और भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा मुख्य अतिथि बने मोखा गांव वालों को शानदार आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। पं.राजेश ने कहा कि गांव गांव में रामधुनी हो रही है, भारतीय सनातन समाज मे किसी के आगमन और विदाई के समय एक दूसरे को राम राम कहने की परंपरा रही है,

अब ग्रामीण भारत के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी अपने गांव में धर्म के स्वागत में राम राम और समाज से अधर्म की विदाई में राम राम कह रहे है।पं.राजेश शर्मा के साथ, धमतरी नगर निगम के पूर्व लोकनिर्माण सभापति प्रकाश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, महेंद्र खंडेलवाल विकास शर्मा गुरु गोपाल गोस्वामी खोमन साहू मनोज यादव भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!