Uncategorized

रोटरी एवं इनरव्हील क्लब द्वारा किया गया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

धमतरी रोटरी व इनरव्हील क्लब द्वारा, रोटेरियन अमित जायसवाल के ग्राम अछोटा स्थित फार्म हाउस में क्लब सदस्य हेतु दीपावली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार रात को आयोजित किया गया.सर्वप्रथम रोटरी अध्यक्ष अजय गोयल एवं इनरव्हील अध्यक्ष पायल गोयल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।दीपावली मिलन समारोह में कैरी ओके नाइट का आयोजन किया गया जिसमें क्लब के सदस्यों ने अपनी सुमधुर आवाज में गाने गाए एवं क्लब के सभी उपस्थित सदस्यों ने इस संगीत मई शाम का आनंद उठाया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिंकी खंडेलवाल, सलजअग्रवाल, अशोक पारेख, डॉक्टर विवेक तिग्गा, सुधा अग्रवाल ,वंदना जैन, डॉक्टर श्रुति शाह वीणा गुप्ता, डॉक्टर एन सी खंडेलवाल, ऋषि लुनावत ,अनुभूति लुनावत एवं अन्य सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन बी एल जैन एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनीषा शाह थे। उन्होंने हमारे जीवन में दीपावली पर्व के महत्व को बताया एवं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन रोटरी सचिव आशीष गोयल ने किया एवं सभी को दीप पर्व की बधाई दी एवं आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!