Uncategorized

मै कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता हूं – तपन चंद्राकर

कुरुद नपं अध्यक्ष ने प्रभारी महामंत्री को दिया नोटिस का जवाब


मूलचंद सिन्हा
कुरुद । नगर पंचायत कुरुद अध्यक्ष तपन चंद्राकर सहित अन्य नेताओं को पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव में कार्य करने के आरोप के चलते कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था और स्पष्टीकरण मांगा गया था। नोटिस के जवाब में प्रभारी महामंत्री को लिखे पत्र में तपन चंद्राकर ने कहा कि मै कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता हूं। कुरुद विधानसभा से टिकट के लिए 52 दावेदारो में से एक दावेदार के रुप मेें दावेदारी किया था। पार्टी के द्वारा तारिणी चंद्राकर को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये जाने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर प्रत्याशी को जीताने के लिए संगठन का कार्य किया है। कुरुद विधानसभा संचालन समिति के द्वारा मुझे कुरुद ब्लाक के सिवनीकला जोन का प्रभार दिया गया था। जिसमें कुल 11 ग्राम शामिल है। मैने जोन, सेक्टर, ग्रामीण कांग्रेस, बूथ कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ चुनाव संचालित किया। शिकायतकर्ता के सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद है तथा पूर्वाग्रह से ग्रसित होना प्रतीत होता है। मेरे प्रभार क्षेत्र के 11 ग्राम के किसी भी पदाधिकारी द्वारा यदि मेरी निष्ठा और कार्यशैली पर सवाल खड़े किया जाता है तो प्रदेश कांग्रेस संगठन का निर्णय शिरोधार्य है। तपन चंद्राकर द्वारा लिखे गये पत्र में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, सिवनीकला जोन अध्यक्ष, सिवनीकला सेक्टर अध्यक्ष के साथ ही सभी 11 गावों के बूथ अध्यक्षों, दो पर्षदों,भांठागांव सरपंच तथा एनएसयूआई प्रदेश सचिव के हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू ने अपने लेटरपेड में बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए कुरुद में जोन अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी जिसमें कुरुद जोन अध्यक्ष तपन चंद्राकर को बनया गया था। चुनाव के दौरान उन्होने कुरुद नगर पंचायत में वार्डवार बैठक ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!