Uncategorized

मोदी मैजिक के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत और कांग्रेस को घेरने की कुशल रणनीति बनी जीत का कारण

भाजपाईयों ने कहा यह जीत जनता की जीत है


धमतरी। प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। इस जीत से प्रदेश भर में भाजपाई उत्साहित है। और जीत के कारणों के संबंध में जिले के भाजपाईयों से चर्चा की गई तो उन्होने अपनी राय रखी। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, भाजपा नेता नवीन सांखला, महेन्द्र खण्डेलवाल, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा, शहर महामंत्री द्वय निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू, जय हिन्दूजा, पिंटू डागा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को मिली जीत का मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास है। मोदी जी विश्व के सर्वमान्य नेता है। पूरे देशवासियों को मोदी जी पर पूर्ण विश्वास है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कार्यकर्र्ताओं व कड़ी मेहनत व कर्तव्य निष्ठा के चलते भाजपा अपनी चुनावी घोषणा पत्र व रीतिनीति को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रही। महतारी वंदन योजना पर मातृशक्तियों ने विश्वास जताया। महिला आरक्षण बिल से महिलाओं का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है। इसके अतिरिक्त भूपेश सरकार के कुनीतियों, असफलताओं, भ्रष्टाचार, शासकीय भर्तियों में घोटाले, कमीशन खोरी, वादा खिलाफी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, रेत, शराब, कोल माफियाराज जैसे कई कारनामों से जनता त्रस्त थी। इन कुकृत्यो को जनता तक बेहतर तरीके से प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पहुंचाया गया। जिससे भूपेश सरकार की नाकामी उजागर हुई। और जनता ने भाजपा विश्वास जताया। भाजपा का एक मात्र उद्ेदश्य सबका साथ सबका विकास है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को योजनाओं की राशि भेजी गई लेकिन राजनीतिक दुर्भावनावश केन्द्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन में रोड़ा अटकाया गया। प्रधानमंत्री आवास के राज्यांश को रोककर गरीबों के स्वयं के मकान का सपना अधूरा रखा गया। इन कार्यो से जनता में आक्रोश था इसलिए जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार को चुना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!