Uncategorized

मां की अर्थी को कांधा देकर बेटियों ने किया अंतिम संस्कार

मूलचंद सिन्हा
कुरुद । कुरूद नगर के संजय नगर किसान राइस मिल के पास रहने वाली कमला बाई चंद्राकर का निधन हो गया। जिनकी अर्थी को कांधा देने सहित अंतिम संस्कार की समस्त क्रियाकलापों को उनकी पुत्रियों गंगाबाई चंद्राकर, रूखमणी चंद्राकर, ईश्वरी चंद्राकर उनके नाती तेजेश्वर चंद्राकर ने पूर्ण किया। मृतका कमलाबाई चंद्राकर की तीन बेटियां ही थी। जो अपने बुजुर्ग माता का भरण पोषण और स्वास्थ्य लाभ के लिए सेवाएं देती रही। स्व कमलाबाई चंद्राकर की मौत के बाद शहर व समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां बेटियों को कंधा देते हुए देखा तो लोग अचंभित रह गए और यह चर्चा का विषय भी बन गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!