Uncategorized

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर किले के राम मंदिर समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

शोभायात्रा के दौरान रास्ते भर समिति द्वारा किया गया दीपदान, शहर हुआ दीयो से रोशन

धमतरी । धर्म की नगरी में स्थित प्राचीन किले के राम मंदिर में भी अयोध्या के रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत राम मंदिर समिति द्वारा रविवार को पुराना बस स्टैंड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई करते भगवा वेष धरे युवा राम के भक्ति भरे गीतो में झूमते रहे। साथ ही युवती व महिला एवं पुरुषो द्वारा राम के जयकारे लगाये गये। इससे पूरा शहर राम भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। शोभायात्रा का लोगो ने पुष्प वर्षा से स्वागत कर आस्था प्रकट की। शोभायात्रा मुख्य मार्गो से विंध्यवासिनी मंदिर होते हुए किले के राम मंदिर में संपन्न हुई। किले के राम मंदिर ब्यास समिति द्वारा निकाले गये भव्य शोभायात्रा में जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर राम के प्रति आस्था प्रकट करते नजर आये।

शोभायात्रा के समय पूरे रास्ते भर समिति द्वारा दीपदान किया गया। इससे शहर दीयो से रोशन होते रहा। समिति द्वारा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का पूरी तरह से निर्वहन किया गया। साथ ही शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम श््रीराम, माता सीता एवं लक्षमण भाई की नयनाभिराम झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, युवा नेता आनंद पवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. एनपी गुप्ता, युवा नेता महेन्द्र पंडित के अलावा मंदिर समिति संरक्षक जानकी प्रसाद शर्मा, डा. एनपी गुप्ता, अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कृदत्त, कोषाध्यक्ष अशोक पवार, उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, महासचिव सूरज शर्मा, विक्रांत शर्मा, पुजारी पंडित अभिषेक शर्मा, भूरा ग्वाल, राजेन्द्र श्रोती, प्रदीप गुप्ता, नितिन गुप्ता, अभिमन्यु सिन्हा, संतोष सोनी, विनीत गुप्ता, कमलकांत, चंद्रशेखर, उमेश सहित बड़ी संख्या में अन्य भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!