Uncategorized

लोकसभा स्तरीय बैठक में शामिल हुए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस

श्री बैस को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में हो रहा नई ऊर्जा का संचार

नगरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पहली बार सिहावा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस को बनाया है। संगठन के इस फैसले से ग्रामीण सहित जिले भर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से श्री बैस लगातार सक्रिय हैंं। आज रायपुर में लोकसभा व प्रदेश स्तरीय बैठक भाजपा की आहुत की गई, जिसमें वे शामिल हुए। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्री मौजूद रहे जिन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
वर्तमान में जिला महामंत्री का दायित्व कुशलतापूर्वक निभा रहे प्रकाश बैस को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जिससे एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। प्रकाश बैस लगभग 40 वर्षों से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं और छात्रनेता के रूप में राजनीति की शुरूआत इन्होंने की थी। प्रारंभ से ही जनसंघ के पृष्ठभूमि से जुड़े परिवार के सदस्य होने के नाते इनका गहरा नाता भाजपा की राजनीति में रहा। 1983 में छात्रसंघ सिहावा के अध्यक्ष बनने के साथ ही राजनीति का जो दौर शुरू हुआ वो आज पर्यंत जारी है और वर्तमान में विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए धमतरी भाजपा के जिलाध्यक्ष के पद पर आज विराजमान हुए है। इस बीच 1987 से 89 तक बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्य करने पश्चात 1992 में युवा मोर्चा के मंडल में महामंत्री का दायित्व मिला। 1995 में भाजपा की झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक के पद का निर्वहन करते हुए 1998 में मंडल के मंत्री के पद का कुशल निर्वहन 2003 तक किया। 2004 से 2010 में भाजपा मंडल नगरी के उपाध्यक्ष पद के पश्चात इन्हें जिले के मंत्री का दायित्व दिया गया जिसका कुशलतापूर्वक निर्वहन इन्होंने किया। प्रकाश बैस के कार्यकुशलता व संगठन पर पकड़ को देखते हुए 2015 में भाजपा मंडल अध्यक्ष का पद दिया गया जहां से इन्होंने 2020 में जिले के महामंत्री का दायित्व ग्रहण किया और इनकी सरलता मिलनसारिता का परिणाम यह हुआ कि वर्तमान में धमतरी जिले के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व निभाने का मौका प्रदेश अध्यक्ष ने इन्हें प्रदान किया। प्रकाश बैस ने जिला अध्यक्ष के दायित्व को ग्रहण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव, विजय शर्मा, अजय चंद्राकर, सासद मोहन मंडावी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, जगदीश रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पिंकी शिवराज शाह, रंजना साहू, इंदर चोपड़ा सहित जिले व प्रदेश के सभी वरिष्ठों का आभार माना है। श्री बैस ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के साथ ही जिले में भाजपा को और मजबूत बनाने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!