Uncategorized

कलेक्टर नम्रता गांधी ने कुरूद के नारी और गातापार का किया औचक निरीक्षण

समूह की महिलाओं से चर्चा कर माटीकला और हाथकरघा के कार्यों की ली जानकारी

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं द्वारा जमा किये जा रहे आवेदनों का किया अवलोकन

धमतरी. कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नारी और गातापार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर आजीविका के के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। ग्राम पंचायत गातापार में समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे बकरी पालन, मुर्गी पालन सहित आजीविकामूलक गतिविधियों की सराहना की।

इसी तरह ग्राम पंचायत नारी में माटीकला बोर्ड और हाथकरघा में संलग्न समूह की महिलाओं और एजेंसी से चर्चा कर इसे और अच्छे तथा वृहद पैमाने पर करने कहा। साथ ही माटीकला के तहत् तैयार वस्तुओं को गंगरेल और राजिम कुंभ मेला में विक्रय करने की समझाइश दी। साथ ही हाथकरघा वस्त्र निर्माण कार्य में गति लाने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत नारी में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं द्वारा जमा किये जा रहे आवेदन का भी अवलोकन किया और अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरूद श्री राजेन्द्र पड़ौती, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद श्री सोनाल डेविड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!