Uncategorized

अवैध महुआ कच्ची शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध मगरलोड पुलिस ने की कार्यवाही

मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम मोहंदी निवासी रामस्वरूप सिन्हा पिता कल्याण सिन्हा 48 वर्ष जो अवैध रूप से महुआ शराब अपने पास रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।जिसके पास से 10 लीटर वाली जरीकेन में 8 लीटर महुआ शराब किमती 1200 रूपये रूपये मिलने पर उक्त शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिकी करने रखें 8 लीटर अवैध महुआ शराब को जप्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी रामस्वरूप सिन्हा को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड अपराध क्रमांक 51/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं ।उक्त सफलता में थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत,अजय बनारसी, प्रआर०दीपक गौतम,आर०बलराम सिन्हा, म.आर.लता साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!