Uncategorized

सार्थक स्कूल में बच्चों ने देवी की पूजा कर बसंत पंचमी मनाई

धमतरी मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर सार्थक की सचिव स्नेहा राठौड़, प्रशिक्षक और विशेष बच्चों ने मिलकर ज्ञान एवं विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा, कर, सरस्वती वंदना गाकर अपने कार्य क्षेत्र में सफ़लता के लिए प्रार्थना की।साथ में, वेलेंटाइन डे के अवसर पर मनमोहक नृत्य कर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।स्नेहा राठौड़ ने मां सरस्वती से सभी बच्चों की शक्ति, बुद्धि, और सफलता की कामना की । तत्पश्चात सभी बच्चों को नारियल का प्रसाद एवं चॉकलेट, बिस्किट दिए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, गीतांजलि देवी, मुकेश चौधरी, स्वीटी सोनी, सुनैना गोड़े उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!