Uncategorized

युवा कुर्मी समाज कुरुद ने मनायी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

मरीजो को किया गया फल व मिठाई वितरण, प्रसुति कक्ष के लिए प्रदान की गई एसी

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। युवा कुर्मी समाज ने हर्षोल्लास पूर्वक छत्रपति शिवाजी जयंती मनाई। युवा कुर्मी समाज कुरूद राज द्वारा 19 फरवरी को हिन्दु आधिपत्य छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अपने अराध्य समाज के पुरोधा को याद करते हुए, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए । श्रीराम जानकी कुर्मी समाज भवन में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इस दारैान जय भवानी जय शिवाजी के जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चन्द्राकर समाज कुरुद राज के अध्यक्ष डा प्रवीण चन्द्राकर महिला समाज की श्रीमति चन्द्राकर ने सभी को संबोधित करने हुए समाजिक एकता के साथ साथ सर्व हिन्दु समाज कि एकता पर जोर दिया। वरिष्ठ युवा योगेश मोंटु चन्द्राकर ने असली नेपोलियन शिवाजी की टीम को बताया जिसमें बाजीराव पेशवा व ताना जी जैस अपराजय योद्धा थे जिन्होंने बाबर जैसे आक्रमणकारी से लोहा लेकर भगवा ध्वज फहराया।

इस अवसर पर समाजजनो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरुद में मरीजो को फल और मिठाई वितरण किए। युवा कुर्मी समाज कुरुद राज की तरफ से कुरुद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रसुति कक्ष में गर्भवती महिलाओं को ग्रीष्मकालीन समय में गर्मी से निजात दिलाने दो टन का एयर कंडीशनर महाराज छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में संस्मरण के तौर पर लगाया गया । बीएमओ डा श्री नवरतन एवं सभी डाक्टरों ने पुनित कार्य के लिए युवा कुर्मी समाज का आभार जताया। अंतिम कड़ी में युवा चन्द्रनाहु कुर्मी समाज के अध्यक्ष दिपेश चन्द्राकर ने कार्यक्रम की सफलता पर सर्व कुर्मी समाज से आए सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!