Uncategorized

अल्प समय में विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेशवासियों का विश्वास जीता है – रामू रोहरा

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा जनता की उम्मीदों के अनुरुप विकास को गति देकर अनेक योजनाओं के माध्यम से जनता को पहुंचाया जा रहा लाभ

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गो के तरक्की व विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अल्प समय में साय सरकार ने प्रदेशवासियों का विश्वास जीता है। जनता की उम्मीदों के अनुरुप विकास को गति देकर अनेक योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उक्त बाते प्रदेश भाजपा महामंत्री रामू रोहरा ने कही।
श्री रोहरा आगे कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये प्रदेश की विष्णु देव सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ धमतरी का चहुंमुखी विकास होगा। प्रदेश में भू-माफिया, खनिज माफिया, शराब माफिया सहित अन्य माफियाओं का खात्मा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेत माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, भू-माफिया सहित अन्य माफिया भूपेश सरकार के कार्यकाल में काफी फलफूल रहे थे, जिसे विष्णुदेव सरकार ने बंद कराकर लोगों को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिये संकल्ति है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ धमतरी का विकास होगा। धमतरी को शीघ्र ही मेडिकल कालेज की सौगात मिलेगी। इसके लिये उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मनसुख मड़डिय़ा से बात भी की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज पीपीपी मॉडल पर भी खुल सकता है जिसके लिये चर्चाएं चल रही है।
सभी अनैतिक कार्य होंगे बंद
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रोहरा ने कहा कि धमतरी शांत प्रिय जिला था। लेकिन 5 सालो में भूपेश सरकार ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की। अनैतिक कार्यो को सरकार से संरक्षण मिला। इसलिए जिले का माहौल बिगड़ा। लेकिन अब भाजपा की सरकार आ चुकी है अब प्रदेश में सुशासन स्थापित होने लगा है। जिले में जुआं, शराब, सट्टा और जितने भी अनैतिक कार्य हैं वह बंद होंगे। जिसके लिये प्रशासनिक अधिकारियों को भी दिशानिर्देश दिया गया है।
विकास कार्यों में नहीं होगा पक्षपात
रामू रोहरा ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने जनता की सुविधाओं को देखते हुए कोलियारी, दोनर, खरेंगा मार्ग के निर्माण के लिये टेंडर भी जारी कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों में किसी के साथ पक्षपात नहीं करेगी और सभी काम जनता के हित में होगा। उन्होंने कहा कि धमतरी में गौरवपथ, ड्रेन टू ड्रेन, गोकुल नगर, हाईटेक बस स्टैण्ड के निर्माण को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। जिसके लिये नए सिरे से योजनाएं बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़ी रेल लाईन के निर्माण को गति देकर धमतरी को सेंट्रल पूल से जोड़ा जाएगा, इसमें किसी भी तरह पैसे की कमी नहीं होगी। रेलवे की भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के विस्थापन के लिये जो आवास है, उसे शीघ्र बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!