Uncategorized

मुजगहन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प

धमतरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुजगहन के धूनादास मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार द्वारा पवित्र मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधि-विधान के साथ शिव लिंग पर 108 नामों से बिल्ब पत्र समर्पित कर सबके कल्याण के लिए प्रार्थना किया गया। साथ में एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा पूर्णाहुति करके एक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया गया।
गायत्री परिवार मुजगहन के वरिष्ठ आचार्य धनवंतरी नाग ने बताया कि शिव बनकर शिव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव अपने लिए उदार एवं दूसरों के लिए कठोर है।जो साधक सच्चे मन से श्रद्धा भक्ति एवं विश्वास के साथ शिवजीकी पूजा करता है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आचार्य धनवंतरी नाग द्वारा शिव लिंग का दूध, दही,धृत,शहद, और शर्करा द्वारा मंत्रों के साथ पंचामृत स्नान कराया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग द्वारा नशीली वस्तुएं के त्याग करने का संकल्प कराया गया। ईकाई प्रमुख राधेश्याम साहू द्वारा बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दिया गया।यज्ञ संचालन धनवंतरी नाग, डॉ पूनम साहू, शेष नारायण साहू एवं धर्मेन्द्र साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रज्ञा पीठ के अध्यक्ष भागवत सिन्हा, सचिव होमेश्वर साहू, लाला राम साहू, पुनवा राम साहू, गोविंद सिन्हा, ओम प्रकाश नाग, संतराम साहू, लीला राम साहू,भान सिंग साहू,कृतराम सिन्हा , महिला मण्डल से श्रीमती डामिन नाग, चित्र रेखा साहू, बबीता सिन्हा, सुनीता नाग, टेमेश्वरी साहू, राधिका साहू, यमुना साहू, हर्षिता नाग, महेश्वर साहू,रानू साहू सहित बहुत बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!