Uncategorized

विभिन्न जिलों के बैंकों में उठाईगिरी,चोरी करने वाले दो आरोपियो को किया गया गिरप्तार

भखारा पुलिस एवं सायबर सेल द्वारा की गई सयुक्त कार्यवाही

मामले में आरोपियों तक पहुंचने के लिये विभिन्न जिलों रायपुर, बेमेतरा, कांकरे, कवर्धा में लगे लगभग 400 सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला गया

धमतरी 14 फ़रवरी को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भखारा से प्रार्थी गणपत राम साहू पिता स्व० चन्दूलाल साहू 68 वर्ष भठेली थाना भखारा के पैन्ट के जेब से 50000 रूपये चोरी हो गया था जिसके रिपोर्ट पर थाना भखारा में धारा 379 भादवि० कायम कर विवेचना में लिया गया था।पूर्व में धमतरी जिले में चोरी किये हुये के आरोपीयों के फोटो एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भखारा में चोरी किये हुये संदेही के फोटो का मिलान करने पर उक्त संदेही अपने साथी के साथ ग्राम भखारा सेंट्रल बैंक भखारा के पास संदिग्ध रूप से मिलने पर दोनो संदिग्धों को थाना लाकर पुछताछ कर कथन लिया गया जो उपरोक्त आरोपियान ने मिलकर 24.1123 को राजेन्द्र प्रोव्हिजन स्टोर्स डौण्डी से किसी महिला से 10000 रूपये व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भखारा से एक व्यक्ति से 50000 रूपये, 20 फ़रवरी को इण्डियन बैंक परिसर सिमगा से 100000 रूपये एवं दिनांक 29 फ़रवरी को एसबीआई चारामा में किसी व्यक्ति से 150000 रूपये चोरी करना स्वीकार करने पर उपरोक्त दोनो आरोपियों एवं गवाहों को लेकर आदर्श नगर कवर्धा संजय गौरिया के घर पहुंचने पर संजय गौरिया के व्दारा 24.11.23 को राजेन्द्र प्रोव्हिजन स्टोर्स डौण्डी के किसी महिला से चोरी किये हुये रकम मे से 1000 रूपये एवं दिनांक 14 फ़रवरी को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भखारा से एक व्यक्ति से चोरी किये हुये 25000 रूपये, 20-2 को इण्डियन बैंक परिसर सिमगा से चोरी किये हुये रकम में से 7000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक को जप्त किया गया है। आरोपी फिरोज गोंड व्दारा अपने घर ग्राम राखी वार्ड क्रमांक 4 थाना देवकर से जप्त किया गया. आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार किया गया.संपूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा प्रभारी भखारा निरी.लेखराम ठाकुर एवं सायबर सेल से प्रआर० देवेन्द्र राजपूत आर० कमल जोशी, आनंद कटकवार, मुकेश मिश्रा, कृष्णा पाटिल, विरेन्द्र सोनकर, धीरज डडसेना, युवराज ठाकुर, झमेल सिंह राजपूत, योगेश ध्रुव, विकास द्विवेदी एवं थाना भखारा से सउनि० नेहरू राम साहू, प्रआर० रामसिंग साहू,आर० हरिशंकर डहरिया, हरिशंकर सिन्हा की भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!