Uncategorized

सिंध शक्ति महिला संगठन ने किया दादियों-नानियों के लिए पिकनिक का आयोजन

विभिन्न खेलो का आयोजन, केक काटकर मनाया गया जन्मदिन

60 से लेकर 102 वर्ष तक के 300 बुजुर्ग महिलाएं हुई शामिल, आयोजन से चेहरे में बिखरी मुस्कान
धमतरी। सिंध शक्ति महिला संगठन के नेतृत्व में एवं प्रेरणा स्रोत पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में एक शाम बुजुर्गों के नाम के तर्ज पर दादी मां का पिकनिक मकई गार्डन में रखा गया। जिनमें लगभग 300 दादियो ने भाग लिया। जिसमें 100 साल की राजधानी परिवार की दादी ने भाग लिया और 102 वर्ष की चंद्र बजाज ने इसमें भाग लेकर अपनी सहभागिता दी। लगभग इसमें 90 वर्ष की उम्र से लेकर 100 वर्ष तक की 25 महिलाओं ने भाग लिया और 60 वर्ष से उम्र के 300 लोगों ने भाग लिया। दादियों का आरती कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पश्चात कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। गीतों पर दादियां थिरकी भी। इनमें कई दादियां ऐसी जिन्हें अपना जन्मदिन याद नहीं था कई पाकिस्तान से अविभाजित भारत से आए थे भारत में तो इन्हें अपना जन्मदिन भी तारीख याद नहीं है इसलिए लगभग 100 केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया।

उक्त आयोजन में सिंधी समाज के साथ ही धमतरी के बहुत से नागरिक भी शामिल हुए। इस अवसर पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष चंदू जसवानी ने कहा कि महिलाओं के चेहरे में खुशी से उन्हें शांति अनुभव हुआ। सिंध शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष पार्वती वाधवानी ने कहा की महिलाओं, बच्चियों के लिए कार्यक्रम बहुत होते हैं लेकिन बुजुर्गों के लिए कार्यक्रम बहुत कम होते हैं इसलिए हमने सोचा कि हम अपने बुजुर्गों के लिए कार्यक्रम करें। अपने दादी नानी के लिए कार्यक्रम करें। कार्यक्रम में सिंधी समाज की बहनों न कोई सेवा दी। इस अवसर पर महेश रोहरा ने कहा कि यह प्रोग्राम हर साल होना चाहिए यह बहुत अच्छा कार्यक्रम था इस अवसर पर रोमी सावलानी ने कहा दादियों की पिकनिक अद्भुत रहती है कई लोग इसे देखने भी आते हैं इनमें 60 से लेकर 70 80 एवं 90 एवं 100 और 102 तक की दादी नानी लोगों ने भाग लिया है अपनी पुरानी सहेलियों से जब मिलती है तो इनकी चेहरे की खुशी बहुत ही अच्छी लगती है उनके जन्मदिन पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने इन्हें गिफ्ट भी भेंट किया सभी दादियों को एक-एक गिफ्ट दिया गया।

इस अवसर पर महासंरक्षक प्रिया पंजवानी सचिव साक्षी वाधवानी दिशा कमरानी पलक सुंदरानी रोमा राहुजा रिया सोनेटा मोना वाधवानी शारदा चावला जय चावला, किरण ग्वालानी, सरला डडवानी श्वेता ननकानी मोना वाधवानी संगीता वाधवानी सिमरन वाधवानी कुमकुम रेवलानी अन्यया असवानी दीपा जसवानी प्रीति पिंजानी हेमा पौपटानी मुस्कान मोटवानी पिंकी सुखवानी रीता धामेचा कोमल चावला कोमल मोटवानी सोना चादवानी पिंकी जसूजा दिशा जसवानी जय बालचंदानी सीमा सुंदरानी रेखा साधवानी लक्ष्मी सुंदरानी प्राची लालवानी काजल वरदानी हर्ष वाधवानी आशा जसूजा रेशमा जवानी रिद्धि मोटवानी मंजू खटवानी शीला आहूजा नीलू चावला ऋषिका बुधवानी सुशील जिज्ञासी सविता जिज्ञासी कविता जिज्ञासी हर्ष वाधवानी भूमि वाधवानी कंचन रामानी पूजा पोतानी अन्य बहाने और बंटी वाधवानी की पूरी टीम और समाज के पूज्य सिंधी पंचायत उपाध्यक्ष रामचंद्र वाधवानी किशोर चारवानी आदि सेवा में लग रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!