Uncategorized

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई से कांग्रेस है निराश : रामू रोहरा

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नक्सलियों के संरक्षण का काम किया है

धमतरी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर नक्सलवाद के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ शुरू हुई इस लड़ाई से कांग्रेस बेहद निराश है, कांग्रेस कभी नक्सलियों के मारे जाने के सबूत मांगती है तो अब पुनर्वास नीति पर सवाल उठा रही है। श्री रोहरा ने कहा कि नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस हमेशा से राजनीति करती आई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नक्सलियों के संरक्षण का काम किया। अब भाजपा की लड़ाई निर्णायक रूप से नक्सलवाद के खिलाफ हो रही है तो कांग्रेस में उदासी छाई है। श्री रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जो प्रयास शुरू किया है, वह सराहनीय है। नई पुनर्वास नीति को लेकर नक्सलियों से मांगे गए सुझाव के बाद नक्सलियों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है। यदि यह शांति वार्ता सफल होती है तो छत्तीसगढ़ राज्य सहित बस्तर वासियों को शांति की सौगात मिलेगी और नक्सली हमले में हुए शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!