Uncategorized

उमेश साहू ने मनाया कार्यकर्ताओं संग जन्म दिवस

गंगरेल मंडल की विजय एक-एक कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम - रूपकुमारी चौधरी

धमतरी। उमेश साहू पूर्व सांसद प्रतिनिधि और भाजपा गंगरेल मंडल के अध्यक्ष ने अपना जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करने के लिए कार्यकर्ता आभार सम्मेलन के रूप में आयोजन करके कार्यक्रम संपन्न किया। जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का आगमन हुआ। उमेश साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए सभी अतिथियों को आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भाजपा गंगरेल मंडल की सफलता का मुख्य श्रेय मंडल के भीतर निवासरत एक-एक कार्यकर्ताओं की है उनका दृढ़ संकल्प कठिन परिश्रम और संगठन शक्ति के कारण आज सकारात्मक परिणाम लाकर नया इतिहास रचने में सफल हुए हैं।

सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमेश साहू मंडल अध्यक्ष और महामंत्री नरेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, अर्चना चौबे, सरला जैन , हेमलता शर्मा , चंद्रकला पटेल,मोनिका देवांगन, शशि पवार, अविनाश दुबे , कविंद्र जैन , श्याम साहू , प्रकाश गोलछा, चेतन हिंदुजा , कैलाश सोनकर , सुशीला तिवारी , विजय साहू, हेमंत चंद्राकर, चंद्रहास जैन दुष्यंत सिन्हा,टिकेश्वर देवांगन, हेमंत पाले, सरपंच अनिता यादव, नंदिनी साहू, कीर्तन साहू, अजय गार्डिया, रूपाली ध्रुव, अनिता यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!