Uncategorized

यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना रोकने लगाया जा रहा रेडियम रेफ्लेक्टर टेप

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं धमतरी यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटनारहित, सुगम यातायात व्यवस्था बनाने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि के समय अधिकांश मार्ग में रौशनी की कमी के वजह से जंगल क्षेत्र व सुनसान रास्ते में वाहन चालकों द्वारा तीव्र गति से वाहन चला कर मोड़ में पेड़ों या पुल पुलिया के रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है, ऐसे दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 30 धमतरी से रायपुर, राजकीय राजमार्ग 23, धमतरी से बोराई, अन्य मार्ग पुराना धमतरी रायपुर मार्ग में मोड़, पुल पुलिया के रेलिंग, मार्ग किनारे लगे पेड़, बिजली पोल में रेडियम रेफ्लेक्टर टेप लगाया जा रहा है। जिसे रात्रि में अंधेरे के करण पेड़ पुल-पुलिया के रेलिंग से टकरा कर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी हो सके। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालको से अपील की हैं कि रात्रि के समय तीव्र गति से वाहन ना चलाये, सामने से वाहन आने पर अपर डीपर लाईट का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करने यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!