Uncategorized

देश के स्वतंत्रता सेनानियों , वीर सपूतों को दें सम्मान

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपदों में कार्यक्रम का वृहद आयोजन

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 9 से 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में धमतरी विकासखंड के ग्राम करेठा मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई वहीं मगरलोड विकासखंड में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा हर घर तिरंगा हस्ताक्षर अभियान चलाकर एवं नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सिहावा में प्री मैट्रिक बालक छात्रावास के छात्रों एवं समूह की महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में गांव का भ्रमण करते हुए भारत माता का जय गान किया गया। देश के वीर सपूतों की वीरता का बखान किया गया। समूह की महिलाओं ने हर घर तिरंगा फहराने लोगों को आव्हान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बनबगौद, पचपेड़ी, भंवरमरा, मोंगरागहन ,सिवनी खुर्द, सेमरा बी, दरगहन ,अमलीडीह, अर्जुनी, धौराभाठा, उमरगांव, भीतर रास की ग्रामीण महिलाओं ने जोर शोर से तिरंगा रैली निकाली गई की प्रशंसा करते हुए सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने जिले के आम नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहें।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग तथा जनपद पंचायत धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी के विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने तिरंगा रैली तथा बाइक के माध्यम से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सट्र्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। सीईओ जिला पंचायत ने जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एव उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कॉर्पोरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान व प्रोत्साहित करने, राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता फैलाने व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को वेबसाइट हरघरतिरंगा डाट कॉम के माध्यम से लिंक करने हेतु निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!