Uncategorized

शीतला मंदिर से चांदी की 5 छतरी, एक मुकुट सहित चांदी के आभूषणो के चोरी के आरोप में एक गिरप्तार

24- 25 अगस्त के मध्य शीतला मंदिर कुरूद से 5 नग चांदी की छतरी, एक नग चांदी की मुकुट, दो जोडी चांदी का पायल, एक नग चांदी का कमरधनिया, नगदी सिक्का लगभग 300 रु को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर प्रार्थी मनोज राजकुमार अग्रवाल पिता स्व. राजकुमार अग्रवल 45 वर्ष कुरूद की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.पता तलाश के दौरान मुखबिर सूचना के आधार संदेही तोरन ढीढी पिता नीजाम दास ढीढी 20 वर्ष चण्डी पारा कुरूद थाना कुरूद हॉल पता बजरंग दास स्कूल के पास अभनपुर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने पर गवाहों के समक्ष आरोपी तोरन डीढी के द्वारा अपने घर के छज्जे से एक नीला रंग के झिल्ली में रखे 5 नग चांदी की छतरी, एक नग चांदी की मुकुट टुटे मुडे हुये तथा दो जोडी चांदी का पायल, एक नग चांदी का कमरधनिया को निकालकर बरामद कराया गया, जिसको गवाहों के समक्ष जप्त कर थाना कुरूद के धारा 331 (4), 305 (घ) बी०एन०एस०
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी तोरन ढीढी को पर्याप्त विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी
कुरूद निरी.अरुण साहू,सायबर प्रभारी निरी.सन्नी दुबे एवं सायबर टीम प्रआर.देवेंद्र राजपूत, लोकेश नेताम आर. मुकेश मिश्रा,दीपक साहू, मनोज साहू,गोपाल चंद्राकार, किशोर देशमुख, फणेश साहू ,योगेश ध्रुव
एवं थाना कुरूद से प्रआर. डैनी मंडावी, गोपाल चंद्राकर, किशोर देशमुख का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!