Uncategorized

दशहरा महोत्सव : 40 फीट के बुराई रुपी रावण का किया गया दहन

कोलियारी की मंडली ने किया रामलीला का मंचन, हुई आतिशबाजी

धमतरी। मुख्य दशहरा महोत्सव का आयोजन नगर निगम ने रामलीला मैदान विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे आयोजित किया। जहां हजारों की भीड़ उमड़ी। इस बार रावन के पुतले की ऊंचाई बढ़ाई गई थी। लगभग 40 फीट के पुतले के नाभि चक्र में भगवान श्रीराम द्वारा प्रहार करते ही वह धू-धू कर जल उठा, इसी के साथ 12 प्रकार की आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ।

रावण दहन के दौरान पुतले के मुंह से आग के गोले निकलते दिखाई दिए। दशहरा महोत्सव में पहली बार कोलियारी की मंडली ने प्रस्तुुुुुुुुति दी जिसे लोगों ने काफी सराहा। भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग अलग बैठक व्यवस्था की गई थी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण रावण दहन के दौरान हुई आतिशबाजी रही जिसमें पांच सितारा चक्कर, बिन बादल बरसात, नौरंग चक्कर सुरजमुखी, गुब्बारा साउंड, गोल्डन सेहरा, झाडु झरना, झूला चक्र, कैलाश मंडल, नुरानी सेहरा, चंदन हार, नीली बरसात, आसामानी गोला व अनार की आतिशबाजी के दौरान सबकी नजरे रही।

रामलीला की मंडली शहर से जुलूस के रुप में कार्यक्रम स्थल पहुंची। शाम करीब 7 बजे रामलीला का मंचन शुरु हुआ जो करीब एक घंटे तक चला। नाट्य मंचन के बाद भगवान श्रीराम बने पात्र ने रावण का वध किया। नाट्य रुपांतरण में रावण के मरते ही भगवान श्री राम सीधे अग्निबाण लेकर रावण के पुतले के पास पहुंच गये फिर उसकी नाभि चक्र में अग्निबाण चला दिया ।

मंच पर विधायक ओंकार साहू,पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, हर्षद मेहता, गुरमुख सिंह होरा महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, कांति सोनवानी, डॉ. एनपी गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, धनीराम सोनकर, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, रामू रोहरा, चेतन हिन्दूजा, डिपेंद्र साहू, जय हिन्दूजा, विपिन साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!