Uncategorized

गायिका मैथिली ठाकुर की कुरूद में 16 को भजन संध्या

कुरुद। अजय एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा 16 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे से केसीपीएस स्कूल के पास भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भारत सरकार से पुरस्कृत भोजपुरी, मैथिली और हिंदी की विश्व प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति होगी। इस दौरान उनके दोनों भाई तबला वादक ऋषभ ठाकुर और आयाची ठाकुर भी जुगलबंदी करेंगे। मैथिली ठाकुर एक लोक गायिका हैं। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। साल 2011 में, मैथिली ठाकुर ज़ी टीवी पर प्रसारित गायन प्रतियोगिता लिटिल चैंप्स में दिखाई दीं। इसके चार साल बाद, उन्होंने सोनी टीवी पर प्रसारित इंडियन आइडल जूनियर में भाग लिया। साल 2016 में, उन्होंने आई जीनियस यंग सिंगिंग स्टार प्रतियोगिता जीती। इसके बाद, उन्होंने अपना एल्बम या रब्बा लॉन्च किया। अजय फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि भजन संध्या का यह आयोजन शरद पूर्णिमा के अवसर पर किया जा रहा है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर होंगे। मनीष अग्रवाल ने बताया कि मिथिला की बेटी और राइजिंग स्टार की उपविजेता मैथिली ठाकुर कार्यक्रम में भक्ति संगीत के गायन से श्रोताओं को सराबोर करेंगी। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक बैस, सचिव इमरान बेग, कोषाध्यक्ष शिखर चंद्राकर, प्रसन्ना नायडू, लक्ष्मीकांत साहू, शुभम बैस, खेमराज सिन्हा, पावस चंद्राकर, भारती पंचायन, अनुशासन आमदे सहित अजय, एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन के लोग तैयारी में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!