Uncategorized

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के विशेष आतिथ्य में मंडल चुनाव संपन्न

भोथली में मिश्रीलाल पटेल, गंगरेल में मोनिका देवांगन व आमदी मंडल में अमन राव अध्यक्ष चुने गये

धमतरी। आज भोथली,गंगरेल व आमदी मंडल में भाजपा संगठन का चुनाव भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर श्री रोहरा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से संगठन के पदाधिकारियों का चयन होता है। उन्होंने सभी चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का आव्हान किया।
ज्ञात हो कि भोथली मंडल में मिश्रीलाल पटेल, गंगरेल में श्रीमती मोनिका देवांगन व आमदी मंडल में अमन राव अध्यक्ष चुने गये। श्री रोहरा ने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आव्हान किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!