Uncategorized

सटोरिये को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,सट्टा पट्टी व नगदी रकम 720 रूपये जब्त

थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा गौशाला मैदान के पीछे हनुमान मंदिर के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी में आम जगह पर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली द्वारा दबिश देकर बताये जगह पर आरोपी द्वारा आम जगह में लोगो से पैसा लेकर हारजीत का खेल अंको वाली सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस को देखकर सट्टा लिखवा रहे लोग भाग गये,और सट्टा खिलाने वाला आरोपी अनिल कुमार ढीमर पिता मनोज ढीमर 37 वर्ष कोष्टापारा को पकडा गया।आरोपी से सट्टा पट्टी विभिन्न अंक व रकम लिखा, एक नग डाट पेन तथा सट्टा पट्टी नगदी रकम 720 रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर थाना सिटी कोतवाली धमततरी के अप.क्र. 48/25,छत्तीसगढ जुआ अधिनियम वर्ष 2022 धारा 6 (ख) जुआ एक्ट के तहत,आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली में सउनि.हेमंत ध्रुव,
प्रधान आरक्षक गोपी चंद्राकर,आरक्षक शशिकांत नायक,डायमंड यादव,चंदर जामदार,मुकेश सिन्हा, संतोष ठाकुर,रूपेश रजक का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!