Uncategorized

दो अवैध शराब विक्रेताओं पर की गई कार्यवाही, 29 पौवा, देशी प्लेन शराब जप्त

थाना सिटी कोतवाली द्वारा अवैध शराब बिक्री करने मो.सा.में ले जा रहे दो आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।नहर नाका के पास धमतरी के पास आरोपीगण खिलेश्वर ध्रुव पिता पंचराम ध्रुव 25 वर्ष निवासी बलियारा अर्जुनी,ऋषभ कांत साहू पिता तोरन साहू 25 साल बलियारा अर्जुनी द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु अपने मोटरसाइकिल होंडा साईन क्र.CG.05 ऍक्यू-0358 में परिवहन करते मिला जिसके कब्जे से एक थैले में 29 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2,610 रूपये 1 प्रयुक्त काले रंग की हिरो होंडा साईन कीमती 30,000 रू,जुमला कीमती 32,610 रू को जब्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी के आबकारी एक्ट की धारा 34(2)
के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली में सउनि.हेमंत ध्रुव,
प्रधान आरक्षक गोपी चंद्राकर,आरक्षक शशिकांत नायक,डायमंड यादव,चंदर जामदार,मुकेश सिन्हा, संतोष ठाकुर,रूपेश रजक का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!