Uncategorized

राधाकॄष्ण भवन में होली के रंग संग स्वच्छता दीदीयों का सम्मान

मोदी जी ने स्वच्छता को थ्योरेटिकली समझाया और दीदीयों ने इसे प्रैक्टिकली सफल बनाया-पँ राजेश शर्मा

धमतरी के महालक्ष्मी ग्रीन्स स्थित राधाकृष्ण भवन में गुरुवार को स्वच्छता दीदीयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इसमे धमतरी की 176 स्वच्छता दीदीयों ने हिस्सा लिया।सभी स्वच्छता 176 दीदीयों को पँ राजेश शर्मा की तरफ से उपहार देकर सम्मानित किया गया, इसके बाद आयोजन में होली के रंग भी नज़र आये, दीदीयों ने पँ राजेश शर्मा के साथ गुलाल मल कर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पँ राजेश शर्मा ने कहा कि, स्वच्छता का महत्व देश को समझाया, सामूहिक जन चेतना में स्वच्छता को मेरिट में ऊपर लाया, मोदी जी ने स्वच्छ भारत की थ्योरी से करोड़ो लोगो का माइंड सेट बदला, लेकिन मोदी जी के आह्वान को जमीन पर प्रेक्टिकली सफल हमारी स्वच्छता दीदीयों ने ही किया है, पँ राजेश ने कहा कि हमारी इन दीदीयों की कड़ी मेहनत के कारण ही धमतरी में साफ सफाई मेंटेन हो पा रही है।इस आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव विकास शर्म प्राची सोनी नीलू डागा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन लोकेश डागा ने किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!