Uncategorized

मुजगहन बाई पास ब्रिज धमतरी के पास धारदार चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका रहे दो आरोपियों को अर्जुनी ने किया तत्काल गिरफ्तार

थाना अर्जुनी पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास दो व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने हाथ में धारदार चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं की सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस टीम मुखबिर के बताये मुजगहन बाई पास ब्रिज के पास पहुंचकर देखे मुखबिर के बताये हुलिये के दो व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार चाकू को अपने-अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहे थे जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था। उक्त व्यक्तियों को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सुनील कुमार यादव पिता महेश कुमार 25 वर्ष महिमा सागर वार्ड धमतरी एवं पूरन कुमार ध्रुव उर्फ सुनील पिता बैशाखु राम21 वर्ष, एकता हॉस्पिटल के सामने गुजराती कालोनी धमतरी के रहने वाले बताये।आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर दोनों आरोपियों से दो धारदार लोहे का चाकू जप्त कर दोनों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी से प्रआर.विजय बैरागी,नितिन पांडेय,भूपेश सिन्हा,सैनिक संतोष निर्मलकर सहित अर्जुनी पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!