Uncategorized

कांग्रेस सरकार में बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज खुलते थे लेकिन भाजपा सरकार में सिर्फ नई शराब दुकाने खुल रही -लेखराम साहू

कुरुद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश में शराब बंदी का ढिंढोरा पीटा करते थे और जबकि राज्य में भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में शराब की दुकानों को और बढ़ाने में कामयाब होती जा रही है,जिसका कांग्रेसियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
ग्रामीण महिलाओं की रक्षा सुरक्षा, युवाओं के हित की मांग करते हैं। पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू ने 1 अप्रैल से लागू होने जा रही नई आबकारी नीति के विरोध में कहा कि गांवों में बिगड़ने वाले वातावरण को ध्यान में रखते हुए कहा कि वर्तमान की भाजपा की राज्य सरकार अब गांव गांव में दारू दुकान खुलवाने में उतारू है,पूरे प्रदेश में नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से लागू होने जा रही है,इसके तहत समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में 67 नई दारू भट्ठी खोली जा रहीं हैं।पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस सरकार थी तब भाजपा के नेता गण शराब बंदी की मांग करते थे,धरना देते थे विधानसभा में हल्ला करते दौर जब उनकी सरकार है तो शराब बंदी तो दूर ये सरकार गांव गांव में शराब बेचने जा रही है,अब प्रदेश के भाजपाई कहां छिपे हुए जो कुछ बोलने के लिए भी तैयार नहीं हैं।प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि एक ओर विष्णु देव सरकार सुशासन का दावा करती है वहीं दूसरी ओर समाज में अशांति और अराजकता फैलाने में माहिर होती जा रही है,राज्य सरकार शराब दुकानों की संख्या बढ़ाकर समाज को और अधिक नशे की ओर धकेलने जा रही है।पूर्व विधायक कुरूद श्री लेखराम साहू ने राज्य सरकार से नई शराब दुकानों के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!