Uncategorized

धमतरी से इस साल हज में जाएंगे 21 यात्री

धमतरी। शहर से इस साल 21 हाजियों का दल हज्जे बैतुल्लाह की जियारत के लिए मक्का- मदीना शरीफ 25 मई को रवाना होगा। चयनित हाजियों का शहर में जगह-जगह इस्तकबाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात सदरबाजार निवासी कमरुद्दीन- सुलेमान परिवार की ओर से हाजियों का गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया…. जिन हाजियों का इस्तेकबाल किया गया उनमें प्रमुख से मोहम्मद युसूफ रजा, मोहम्मद सलीम पुवार, ,अब्दुल हबीब जिलानी ,रहमत भाई,अनवर सोलंकी, अब्दुल वहीद चौहान,शेख निसार,मोहसिन रोकड़िया, मोहम्मद सलाम तिगाला ,मोहम्मद अशरफ खत्री शामिल है। हाजियों से गुजारिश की गई है कि वह मक्का- मदीना शरीफ में देश और विशेष कर हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की खुशहाली अमन- चैन और भाईचारे के लिए दुआ करें .प्रोग्राम का सफल संचालन हाजी मोइनुद्दीन रिजवी ने किया। इस मौके पर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष आलोक जाधव, संदीप जगताप ,हाजी सलीम रोकड़िया,मोहम्मद इस्माइल ,हाजी अब्दुल जब्बार ,मोहम्मद यूसुफ ,अब्दुल रज़्ज़ाक रिजवी, जैनुद्दीन खिलची ,मोहम्मद सलीम, मोहम्मद याकूब ,मोहम्मद यूनुस खिलची ,मोहम्मद हनीफ,मोहम्मद इस्राइल ,मोहम्मद असरफ,मोहम्मद रुस्तम,हाजी सलाम खत्री,मोहम्मद सलीम भाटी, ,लक्की समेत बड़ी तादाद में मुस्लिम भाई भी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!