Uncategorized

परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा वार्षिक परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के संभावित 5 दिवस पूर्व छ.ग.मा.शि.म. रायपुर सचिव श्रीमती पुष्पा साहू(आई.ए.एस.) के आदेशानुसार हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 18002334363 संचालित किया जावेगा। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन तथा विषय व कैरियर चयन एवं पुनर्मूल्यांकन,पुनर्गणना संबंधी मार्गदर्शन,जानकारी के लिए 29 अप्रैल से 9 मई 2025 तक मनोवैज्ञानिक,मनोचिकित्सक,कैरियर काउंसलर, मण्डल के अधिकारी,सहायक प्राध्यापक के सहयोग से उप सचिव जे के अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं हेल्पलाईन समन्वयक डॉ.प्रदीप कुमार साहू के समन्वय से हेल्पलाईन दो पालियों में सुबह 10ः30 से 1ः30 तक एवं दोपहर 2 बजे से 5 तक संचालित की जा रही है। आज प्रथम दिवस में मनोवैज्ञानिक,मनोचिकित्सक,कैरीयर काउंसलर, श्रीमती अरूणा जैन एवं मण्डल के सहायक प्राध्यापक श्रीमती मनीषी सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!