Uncategorized

एक देश एक चुनाव पर भखारा भठेली नगर पंचायत ने लगाई मुहर, कहा- ये समय की मांग

एक देश एक चुनाव की चर्चा के बीच भखारा भठेली नगर पंचायत ने इसे समय की जरूरत बताया है। नगर पंचायत ने सामान्य सभा की बैठक में एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि इससे हजारों करोड़ की बचत होगी और अनावश्यक बर्बाद होने वाला समय भी बचेगा। विकास की अनवरत गति पर कोई ब्रेक नहीं लगेगा। कर्मचारी अधिकारी सतत जन कार्य में रहेंगे। निरंतरता से कार्य भी उत्कृष्ट होंगे।एक राष्ट्र एक चुनाव का मतलब है देश में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराना । इसका मतलब है कि लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होंगे और मतदान भी एक साथ होगा।एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत, पूरे देश में लोकसभा और सभी विधानसभाओं के लिए हर पांच साल में केवल एक बार चुनाव होंगे ।संविधान में संशोधन के बिना भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करना संभव नहीं है , और इस संशोधन को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, संभवतः प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा भी अनुमोदित किया जाना चाहिए.एक राष्ट्र एक चुनाव की सबसे बड़ी चुनौती विभिन्न राज्य विधानसभाओं के कार्यकाल को लोकसभा के कार्यकाल के साथ समन्वयित करना है ।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन उपाध्यक्ष विष्णु साहू पार्षद गण हितेंद्र साहू भूपेश्वरी चंदेल, छबिलाल निर्मलकर,परदेशी कंवर,खेमलता साहू ,डुमेंद्र गंगबेल, भूपेंद्र यादव,भानुप्रताप गायकवाड, अविनाश गौर,मेघनाथ साहू, चांदनी साहू, गौतमी पटेल, अंजू साहू आदि सभी पन्द्रह पार्षद गण सहित इंजीनियर एस के गुप्ता, कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!