Uncategorized

हमने ही बनाया है हम ही सवारेंगे के नारे को प्रदेश में सार्थक कर रही है साय सरकार -चेतन हिंदुजा

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने कहा सुशासन तिहार के माध्यम से जनता के समस्याओ के निदान में सफल हो रही सरकार

नक्सल मोर्चे पर मिल रही लगातार सफलता, प्रदेश जल्द होगा नक्सल मुक्त

धमतरी। साय सरकार जनता के हितो के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए चला रही है.प्रदेश के सभी वर्गों को योजनाओ का लाभ मिल रहा है.उक्त बातें भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कही. श्री हिंदुजा ने आगे कहा कि नक्सल समस्या पर भी राज्य व केंद्र सरकार लगातार सफल हो रही है.हालही में नारायणपुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश जल्द ही नक्सल मुक्त होने वाला है। सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उन्हें लगातार सफलता मिल रही है। लगातार मुठभेड़ के कारण नक्सली कमजोर पड़ गए हैं। राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लिए हमारे सुरक्षाबल पूरी लगन से काम कर रहे हैं। अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोग भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं।भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा फोकस किया है, अपितु ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने की दिशा में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में सुशासन तिहार के माध्यम से जनता के बीच स्वयं मुख्यमंत्री पहुँच रहे हैं.पूरा प्रशासनिक तंत्र व सरकारी अमला जनता के समस्याओ के निदान में जुटा हुआ है।
सड़क दुर्घटना के घायलों को उपचार योजना से मिलेगी राहत
श्री हिंदुजा ने आगे कहा कि सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए भारत सरकार ने नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया है। यह एक बेहद जनउपयोगी योजना है जिसमें सड़क दुर्घटना होने पर पीडि़तों को नकदी रहित मुफ्त उपचार की व्यवस्था होगी। इसमें किसी भी पीडि़त परिवार को 7 दिन की अवधि के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से संबद्ध हास्पिटल में डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। परिवार के दो व्यक्ति की दुर्घटना होती है तो 3 लाख तक, दुर्घटना में 3 लोग हताहत होते हैं तो 4.5 लाख तक मुफ्त इलाज हो सकेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के स्वयं के पक्के आवास का सपना हो रहा साकार
चेतन हिंदुजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्र की जनहितकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश में लाखो आवास बने हैं.छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के सपनों को तोड़कर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास को रोक दिए थे, उसे भाजपा सरकार आने के उपरांत पुन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के सपने को साकार किए, गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार का समर्पण व जनहितैषी कार्यों से संवार रही है। आवास योजना न केवल एक सरकारी योजना है, बल्कि यह गरीबों के लिए आत्मसम्मान सुरक्षा और बेहतर भविष्य की कुंजी बन चुकी है, यह योजना से लाखों गरीबों का सपना साकार कर उन्हें एक नया जीवन दिया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!