Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा की जोड़ी नगरी में विकास को दे रहे गति

शपथ ग्रहण के बाद विकास के साथ ही जनसेवा को दे रहे प्राथमिकता

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कहा नगरीवासियों ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है उस पर खरा उतरने नहीं छोड़ेगें कोई कसर

नगरी । नगरी नगर पंचायत चुनाव को सम्पन्न हुए कुछ महीने हुए है और इतने कम समय ही नगर पंचायत की नई टीम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में सफल रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा की जोड़ी विकास को गति दे रही है।
उल्लेखनीय है कि नगरी नगर पंचायत अन्तर्गत सभी वार्डो के समुचित विकास व विकास के बड़े प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने व बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा व उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने शपथ ग्रहण किया था। और उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु पहले दिन से ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष अपने टीम के साथ जुटे हुए है। पक्ष-विपक्ष के भेदभाव से परे होकर नगर के समुचित विकास पर फोकस कर रहे है। विकास के साथ ही जनसेवा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने कहा कि नगरी में लगातार जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। और इस बार भी भाजपा को मिले जनादेश का सम्मान करते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। समय-सीमा के भीतर नगर पंचायत में कार्यो को पूरा कराया जा रहा है। लोगो को कार्यालय के चक्कर लगाना न पड़े इस ओर स्पष्ट निर्देश अधिकारी कर्मचारियों को दिये गये है। विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन में नगरी नगर में भी सुशासन स्थापित किया जा रहा है। नगर पंचायत के अन्तर्गत बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली, स्वच्छता, सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार प्रयास किये जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा व उपाध्यक्ष विकास बोहरा सक्रिय जनप्रतिनिधि है। नगर पंचायत कार्यालय में पर्याप्त समय देकर जनता से रुबरु होते है। इसके अतिरिक्त नगर भ्रमण कर मौका मुआयना कर वस्तु स्थिति से अवगत होते है। इस दौरान यदि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के समक्ष को समस्या शिकायत आती है तो तत्काल इसका निराकरण का प्रयास करते है। इसके अतिरिक्त विकास को गति देने में सफल हो रहे है। पिछले समय जब अध्यक्ष श्री छाबड़ा को जानकारी मिली की दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र बनाने धमतरी के चक्कर लगाने पड़ते है तो विशेष प्रयास कर नगरी में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर लगवाया। जिसमें सभी 52 दिव्यांगजनों का तत्काल प्रमाण पत्र बनाया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष लगातार विभिन्न आयोजनों में शामिल हो रहे है। शौचालयों की स्वच्छता, नालियों की सफाई, समाधान शिविर में मिले आवेदनंो के निराकरण सहित जनहित में अनेक कार्य कर रहे है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!