Uncategorized

32.150 टीएमसी क्षमता वाले गंगरेल बांध में वर्तमान में है मात्र 7.665 टीएमसी उपयोगी पानी

गंगरेल बांध में पानी की आवक नही बांध के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश का इंतजार


धमतरी। गंगरेल बांध प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। जिसकी क्षमता 32.150 टीएमसी है। लेकिन वर्तमान में मात्र 7.665 टीएमसी उपयोगी पानी ही शेष है। ऐसे में इस मानसून बांध को लबालब होने अच्छी बारिश की आवश्यकता है।
गंगरेल बांध कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे की स्थिति में बांध में पानी की आवक नहीं थी। जबकि बांध से प्रतिसेंकड 400 क्यूसेक पानी एचआर केनाल में भिलाई के लिए छोड़ा जा रहा है। बांध में कुल पानी 12.786 टीएमसी है। जिसमें उपयोग पानी 7.665 टीएमसी है। बांध में वाटर लेवल 341.33 मीटर है। आज बांध के कैचमेंट एरिया में 30 मिली लीटर वर्षा दर्ज की गई है।
दुधावा, सोंढुर, माडमसिल्ली बांध में भी अच्छी वर्षा की जरुरत
जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। ऐसे में विगत कुछ दिनों से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। जिससे दुधावा, सोंढुर, माडमसिल्ली बांध में कम मात्रा में ही सही लेकिन आवक शुरु हुई है। वर्तमान मे माडमसिल्ली बांध पूरी तरह खाली है। साथ ही सोंढुर व दुधावा बांध की स्थिति भी खराब है। ऐसे में उक्त बांधो को भी इस मानसून लबालब होने के लिए कैचमेंट एरिया में अच्छी वर्षा की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!