Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है,यह सामूहिक जागरूकता और प्रयास से ही संभव है-मोनिका मरावी

डीएसपी ऑफिस परिसर में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से डीएसपी कार्यालय परिसर धमतरी में पाँच नग अशोक के पौधे रोपित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम जैसे जागरूकता नारों के साथ आमजन को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।डीएसपी सुश्री मीना साहू एवं सुश्री मोनिका मरावी के
साथ ही कार्यक्रम में लायनेस क्लब की फाउंडर मेंबर श्रीमती प्रभा रावत, ऑल इंडिया लायनेस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती जानकी गुप्ता, उपाध्याय श्रीमती सोना चंदवानी, श्रीमती पूजा रामरख्यानी, श्रीमती शिल्पी महावर, श्रीमती कनक शाह एवं श्रीमती नव्या वाधवानी सहित डीएसपी कार्यालय के सउनि. राकेश मिश्रा, प्रआर. उमाकांत साहू एवं आरक्षक फ़लेश साहू सहित समस्त स्टॉफ ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाया। डीएसपी मोनिका मरावी ने कहा कि यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि आम नागरिकों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास दिलाने का भी सशक्त माध्यम बन रही है। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है.यह सामूहिक जागरूकता और प्रयास से ही संभव है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!