Uncategorized

मंडल एवं सेक्टर कमेटी गठन को लेकर कुकरेल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

कार्यकर्ताओ ने संगठन की मजबूती हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का लिया संकल्प- आनंद पवार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला प्रभारी राजेंद्र तिवारी एवं जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के मार्गदर्शन मे मंडल व सेक्टर कमेटियों के गठन को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अहम बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल प्रभारी एवं पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कुकरेल कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय नेताओं के साथ-साथ मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में प्रभारी आनंद पवार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व के आदेशानुसार आगामी तिथियां तक सभी मंडल और सेक्टर कमेटियों का गठन अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी जोन अध्यक्ष एवं प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार निगरानी रखते हुए कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें और इसमें कोई लापरवाही न हो। साथ ही, इस कार्य में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर संगठन की मजबूती हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया और आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान अखिलेश दुबे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कुकरेल, करण चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष, नोहर नेताम छबिलाल सिन्हा, रोहित दास मानिकपुरी, नारद ध्रुव, कमल नारायण सिन्हा, धनीराम साहू, यालेश सिन्हा, गोकुल नेताम, संतोष कुंजाम, ज्वाला प्रसाद, बिसम्भर नेताम, दुलेश्वर मरकाम सही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!