Uncategorized

लोगों ने 2.55 करोड़ की स्वीकृति पर जताई खुशी, विधायक अजय चंद्राकर का माना आभार

एसटीपी प्लांट भखारा को एक आदर्श नपं के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा-ज्योति जैन

धमतरी- नगर निकाय क्षेत्र भखारा भठेली में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत को राज्य सरकार से 2 करोड़ 55 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह राशि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए मंजूर की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों और जनहितैषी पहल को अहम माना जा रहा है। उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि नप नगर पंचायत को यह महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदो ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नपं क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी और नागरिकों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभकारी सिद्ध होगी। नगर पंचायत को यह महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने विश्वास जताया कि यह एसटीपी प्लांट नपं को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति हरख जैन विधायक प्रतिनिधि हरख जैन उपाध्यक्ष विष्णु साहू पार्षद गण परदेसी राम कंवर भूपेंद्र यादव भानु प्रताप गायकवाड छबिलाल निर्मलकर अविनाश गौर बिट्टू चांदनी चंद्र प्रकाश साहू झम्मन साहू मेघनाथ साहू अंजू दीनानाथ साहू खेमलता जितेंद्र साहू हितेंद्र साहू डूमेन्द्र गंगवल भूपेश्वरी चक्र सुदर्शन चंदेल सहित भखारा भठेली के नागरिक गणों ने अत्यंत हर्ष जताया है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!