Uncategorized

जहर सेवन कर दो युवकों ने दी जान,दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हुई मौत

जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर यादव 22 वर्ष पिता विष्णु यादव मूल निवासी कठिया थाना गोबरा नवापारा, अपने मां और छोटे भाई के साथ कुरूद में रहकर राइस मिल में काम करता था। 10 अगस्त की सुबह उसने जहर सेवन कर लिया। इलाज के लिए कुरूद अस्पताल ले जाया गया। जहां से धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। कारण स्पष्ट नहीं है।
वंही गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत काडा कॉलोनी निवासी अनमोल राज सिंह 22 वर्ष पिता राजेंदर अपने पिता के साथ महिंद्रा शोरूम में काम करने जाता था। पिता ने बताया कि वह थोड़ा गुस्सैल प्रवृत्ति का था। 10 अगस्त को मोबाइल ब्लॉक कर रहा हूं बोला।शाम 5 बजे उल्टी करने लगा, जहर सेवन की आशंका के चलते गुरुर अस्पताल ले गए। जहां से धमतरी मसीही अस्पताल लाया गया।डॉक्टर ने शाम 6:30 बजे जांच कर मृत घोषित कर दिया। यहां भी कारण स्पष्ट नहीं है।
एक अन्य मामले में भखारा रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती घायल की मौत हो गई।तीन दिनों तक इसकी शिनाख्ति नहीं हुई थी। मौत के बाद परिजन पहुंचे। बताया गया कि देशमुख पारधी 40 वर्ष पिता सोमालाल ग्राम कोसमर्रा निवासी 7 अगस्त की सुबह पैदल भखारा की ओर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। एंबुलेंस वाले ने इलाज के लिए भखारा अस्पताल ले गए। जहां से धमतरी जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 10 अगस्त की सुबह मौत हो गई। दो-तीन दिनों तक वह अज्ञात रहा। परिजन ढूंढते हुए भखारा थाना पहुंचे, तब जानकारी मिली कि जिला अस्पताल में है। परिजनों के पहुंचने तक उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!