Uncategorized

विधायक ओंकार साहू की पहल से विकास की नई सौगातें

आमदी को जल्द गौरव पथ, कंडेल को नया कॉलेज भवन और मुजगहन,देवपुर को जल्द मिलेगा महतारी सदन

धमतरी विधानसभा क्षेत्र में विकास का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है। विधायक ओंकार साहू के अथक प्रयासों से क्षेत्रवासियों को लगातार सौगातें मिल रही हैं। जहाँ आमदी नगर पंचायत को गौरव पथ की स्वीकृति जल्द मिलने जा रही हैं , वहीं गांधीग्राम कंडेल में नवीन कॉलेज भवन का भूमिपूजन पाश्चात शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इसी क्रम में मुजगहन और देवपुर में महतारी सदन की प्रशासनिक स्वीकृति विधायक के सफल प्रयास से प्राप्त हो चुका है।विधायक ओंकार साहू ने कहा लम्बे समय से आमदी वासियों की मांग गौरव पथ के निर्माण की स्वीकृति पर रही हैं अब यह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा गौरव पथ बनने से नगर की खूबसूरती और यातायात व्यवस्था दोनों में सुधार होगा।साथ ही विधायक ओंकार साहू की प्रयास से कंडेल में नवीन कॉलेज भवन का भूमिपूजन पश्चात शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ प्राप्त होंगी।साथ ही विधायक ने महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की है। इसके अंतर्गत जल्द ही मुजगहन और देवपुर में महतारी सदन बनेगा । इन भवनों के बनने से महिलाओं को प्रशिक्षण, सभा और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा।
विधायक ओंकार साहू ने कहा
धमतरी विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही मेरा संकल्प है। गौरव पथ, नवीन कॉलेज भवन कंडेल और महतारी सदन, यह सभी स्वीकृति जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर लाई जा रही हैं। इससे क्षेत्र के हर वर्ग को सुविधा और सम्मान मिलेगा।आमदी से ऋषभ ठाकुर नेता प्रतिपक्ष , पारषमणि साहू , चितेंद्र साहू , ललिता पटेल कंडेल से कृष्णा मरकाम प्रदेश प्रवक्ता , हेमलाल बंजारे उप सरपंच पिपरछेड़ी कोमल प्रजापति, घनश्याम साहू साथ में मुजगहन और देवपुर के नागरिकों ने इन स्वीकृतियों पर खुशी जताते हुए विधायक ओंकार साहू का विचार व्यक्त किया और कहा कि विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से धमतरी विधानसभा विकास की नई परिभाषा गढ़ रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!